रविवार, 7 जनवरी 2018

Wrong गलत त्रुटिपूर्ण

मध्य अंग्रेजी शब्द wrong
पुराने अंग्रेज़ी शब्द wrang
का आधुनिक अपभ्रंश है
(पहले wrang का अर्थ था "भूल, मुड़, असमान"),
ओर wrang शब्द पुराना नॉर्स भाषाके
शब्द rangr(मूल-vrangr)से आया है ।
(पहले rangr का अर्थ था "कुटिल, भूल")

ओर
rangr शब्द आया है
प्रोटो-जर्मनिक शब्द wrangaz से....
(*wrangaz का अर्थ हुआ करता थाकुटिल, मुड़, विकृत हो जाना")
वहीं *wrangaz शब्द बहुत संभव
इन प्रोटो-इंडो-यूरोपीय शब्दों से आया होनाअनुमान किया जाता है.....
⬇
wer, -, * werǵ -, * wrengʰ-
("मोड़, बुनाई, एकसाथ tie होना ")
ओर
यदि इन शब्दों से wrangaz शब्द का कोई संबंध है तो
उसका मूल होगा
एक प्रोटो-इंडो-यूरोपियन शब्द
wer-("बारी, मोड़")

शब्द werǵ
ईरान में warĵ हुआ ओर भारत में
संस्कृत ने
उसे वृज किया ओर यही
शब्दयुरोप में *wérǵom
होकर फिर बार बार अपना रुप
बदलकर (*werką=>worc,weorc,ġeweorc=>work)
Work यानी कार्य बना.....
वहींभारत में इसके
दो फर्म*.
*wérǵ-o-m*ओर
*wr̥ǵ-tó-sसे
बहुत बदलाव के साथ
एक शब्द बना
स्ववृष्टि(स्वयंकरना,इंद्र कि एक नाम,उपाधि)
Wrong के लिये
संस्कृत में आप कहसकते हो
#त्रुटिपूर्ण
वहीं हिंदी में सर्वाधिक लोकप्रिय शब्द
ग़लत आया है एक पार्सी शब्द غلطसे.......(Wiktionary)

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

क्या कर्ण का जन्म कान से हुआ था ?

क्या कर्ण्ण का जन्म कुन्तीजी के कान से हुआ था इसलिए उनका नाम कर्ण रखागया या जन्म के समय कर्ण के कानों में सूर्य प्रदत्त कुण्डल था इसलिए उनका नाम कर्ण हुआ ....

कुछ लोग आम तौर पर कर्ण के नाम पर यह दोनों मत सुनाया करते है
लेकिन क्या यह बात सच है ?

चलिए जानते है इन बातों में कितनी सच्चाई है.....
पुराणों में
कर्ण्ण को कानीन् कहागया है
कान से जन्में इसलिए कानीन् नहीं 😀
दरसल कानीन् शब्द का अर्थ
है वह पुत्र जो अविवाहित माता के गर्भ से जन्में हो....
नियुक्ति=>कन्या+अपत्यार्थे.इन्=कानीन्

हमारे देशज कान शब्द का संस्कृत प्रतिशब्द
है कर्ण्ण...
इसका निरुक्ति=कर्ण्णि धातु(सुनना)+करण.अ
पर
हमारे महाभारत कथा में पात्र
कर्ण के नाम का नियुक्ति
उससे भिन्न है
कृ धातु(करना)+कर्तु.न=कर्ण(नाम)

कृ धातु का 25 से ज्यादा अर्थ है
पर यहां करने के अर्थ में प
प्रयुक्त हुआ है ....

उसी तरह संस्कृत विशेष्य शब्द
न का पांच अर्थों में से
रण व दान यहां ग्रहण योग्य लग रहा है ..

कुल मिलाकर
कृ धातु+कर्तु.न=कर्ण
इस निरुक्ति व्याख्या
यह है
कि जो दानकरे तथा रणप्रिय है
वो कर्ण है......

महाभारत के वनपर्व अंतर्गत कुंडलाहरन पर्व में कर्ण जन्म प्रसंग आता है
वहां कहीं भी नहीं लिखा गया है कि कर्ण का जन्म कान से हुआ था....

वहां  लिखा है ....

ततः कालेन सा गर्भे सुपुवे वरवर्णिनी ।
कनैव तस्य देवस्य प्रसादादमरप्रभम् ।।

(भावार्थ:-तदनन्तर सुन्दरी पृथाके गर्भ से यथा समय सूर्यदेव के कृपा से कन्या रहते हुए ही देवताओं के भांति एक तेजस्वी पुत्र के जन्म हुआ)

इन सब बातों से स्पष्ट होता है कि
राधा पुत्र राधैय का नाम
उनके दानी गुण व रण कौशल में पारंगत होने के बाद कर्ण पडा़ था......

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

Children day special;कैसे बच्चे बनगये डॉलफिन

कैलिफोर्निया के
सुमास कवीले में एक दंतकथा है ।
उनका मानना है कि बहुत साल पहले
उनकी देवी हुतास्
चाहती थी कि जो द्वीप में रहते है वो mainland में चलेजाएँ
तो उन्होंने एक पूल बनाया
Rainbow से
सब लोग उस रेनवो को पार कर रहे थे
मैन लैंड कि तरफ जाने के लिए exited थे 
बच्चे उच्छल रहे थे
बहुत मजे़ कररहे थे
नाच रहे थे
अब आप जानते ही होगें
बच्चे कैसे मजे़ करते है
खैर
उन बच्चों में से बहुत से बच्चे
इत्ते उधम मचाने लगे कि
एक दुसरे को
धक्का मुक्की का खेल खेलने लगे
इससे यह हुआ कि बहुत से बच्चे
बीच समंदर में ही गिरने लगे
उनको बचाने के लिए
कोई भी बडा आदमी आगे न आया
च्यूंकि उन्हें डर था की कहीं
इससे उनकी
देवी ह्युतास् उनसे नाराज़ न हो जाय .......
पर हुतास् नें उन्हें बचालिया
उन बच्चों का खेलना
हुतास् को बहुत पसंद आया
तो
उसी पल् जब बच्चे पानी में गिरे
उन्होंने उन बच्चों को डॉल्फिन्स बनादिया
ताकि वो हमेशा हमेशा खेल सके ....

सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

मूर्ति ओर शिल्पकार

एक शिल्पकार हुआ करता था ।
उसे एक दिन एक पत्थर मिला ....
एक बहुत ही खास् पत्थर जो ऐसे ही
कहीं से नहीं मिलता हो ....
ओर तब
वो उसे घर ले आया व महिनों तक
बडे ही ध्यान से
उसपर काम करता रहा...
जबतक कि काम पुरा न हुआ वो
उसपर लगा रहा
उसने ओर कुछ भी नहीं सोचता था
उस समय उसके लिए
एक यही मूर्ति ही अहम थी ओर कुछ नहीं...

जब वो मूर्ति बनकर तैयार हो गयी
उसने वो मूर्ति अपने दोस्तों को दिखाया....
ओर उन्होंने काहा
ये मूर्ति तो सचमें लाजवाब है यार....!

ओर तब उस शिल्पकार ने चाय कि चुस्कियां लेते हुए बडे ही सहजता से
काहा
उसने तो कुछ भी नहीं किया है....
उस पत्थर में तो मूर्ति पहले से ही थीं....
उसने तो बस थोडे बहुत टुकड़े हटाए थे.....

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

एक दीप नें कहा.....

युं तो दीपावली का त्यौहार चलागया
ओर फिर अगले साल आएगा
लेकिन
बुझाया हुआ एक दीप कहरहा है
कि

“तेरे धुएँ और शोर से घुटघुट कर
मरगयी गालिब !!!!
लोग भूले नहीं मुझे मेरे बदले
मोमवत्ती जलाते है !!”
सारे दुनिया को रौशन करुं
ये ख्वाब था मेरा
और तु मुझे छोड़ अब बम्
फोडता मिलता है .....
मैने सोचा था खुद जलजाऊँ
दुनिया को रौशनी देकर
तुने जलाना ही छोडकर मुझे
बस बमें फोडता हैं.....”

शनिवार, 23 सितंबर 2017

शराब कि कहानी

प्राचीन विश्व में सबसे प्राचीन सभ्यता भारत का ही रहा है....
भारत में ही अन्न के रुप में 10000 साल पहले
सर्वप्रथम जवधान कि खेती हुआ करता था ऐसा वैज्ञानिक कहरहे है...
बहुत संभव भारतीय नारीओं ने
नाना प्रकार के व्यंजनों का उद्भावन किया हो...
शायद वो कोई “आचारप्रिया” नारी ही थी जिसने
“खट्टे फलों” से रस निकाल कर उनके
रस संग्रह के बारे में सोचा था...

ओर शायद किसी ओर नारी के मन में आया होगा
चलो देखते है
सिर्का को आग में तपाने से क्या होता है ????

तो शायद ऐसे ही शराब का उद्भावन हुआ हो

किसे पता......?

यह तो बस एक अनुमान ही है 

लेकिन जैसा कि हम बर्तमान में नारीओं द्वारा
मद्य के प्रति तिरस्कार को देखते है...
हमारे मन में यह शंका उत्पन्न होता है कि आखिर क्यों नारीओं को शराब से इतनी
मानसिक आलर्जी होती है ?
कहीं ये वही प्राचीन नारी कि डिएने का कोडिंग
जेनेटिक प्रतिक्रिया तो नहीं है ?
हो न हो सिर्का को आगमें तपा कर उस प्राचीननारी ने
जब उसे शराब बनाया ओर उसका नकारात्मक प्रभाव देखा उसे स्वभावतः उससे घृणा हो गयी
ओर वह घृणा आजतक नारीओं में दिखाई देता है....
खैर हम इसके बारे में बस अंदाजा ही लगासकते है....

तो चलिए चलते चलते जान लेते है शराब के प्रकार भेद के बारे में......

वैद्य शास्त्र के हिसाब से
मद्य या शराब कई प्रकार के होते है ....

द्र:-

1.→गौडी–(गुड़ व माधुकि फुल से )
2.→पैष्टी–(तंडुल,जौ,गेहुं आदि से )
3.→माध्वी–(मधु तथा अन्य पुष्प रस से)
4.→कादंबरी-(कई प्रकार के रस मिलाकर)
5.→माधुकी–(महुआ के पुष्प से)
6.→मैरेयी–(विल्व वृक्ष के जड़,वेर तथा   
                           शर्करा से)
7.→मार्द्दिक–(द्राक्षा फल  यानी अंगुर से)
                      

                    -सुरा-
सुर यानी देवताओं का पेय होने के कारण
मद्य का एक नाम सुरा कहलाया...
कहते है समुद्रमंथन से देवताओं को सुरा प्राप्त हुआ था......

●मनुसंहिता में सुरा को तीन श्रेणियों में बांटा गया है..●

1.गौडी→(गुड़ व माधुकी पुष्प से )
2.पैष्टी →(तंडुल आदि खाद्यान्नों से)
3.माध्वी→(शहद तथा पुष्प रससे)

  ●--------★मदिरा★---------●
सनातनी पुराणों के मुताबिक
राक्षसों को सागरमंथन से यह नशीली पेय प्राप्त हुआ था....

प्रस्तुतिकरण विधि मुताबिक
मदिरा को दो मुख्य भागों में बांटा जाता है...

1.→★अभिस्रवित★≈(O=अरखी शराब)
जिस तरह के मद्य में तपाते समय उसके फेनयुक्त रसको वकयन्त्र द्वारा संगृहीत किया जाता है ।

2.→★पर्युसित★≈
सिर्का को सढाकर बनाए गये शराब

●●“जटाधार शास्त्र में ”–
12 प्रकार के मदिरा के बारे में बताया गया है....

       
1.→माध्वीक→(शहद तथा पुष्परस)
2.→पानस→(पनस यानी कि कटसल फल से)
3.→द्राक्ष→(अंगूर के रस से)
4.→खर्जुर→(खजुर के रससे)
5.→ताल: →(ताड़ वृक्ष के रससे)
6.ऐक्क्षव→(ईक्क्षु यानी गन्ने के रससे)
7.→मैरेयी→(धायी पुष्प व गुड़ से)
8.→माक्षिक→(एक तरह के मधुमक्खी के शहद से)
9.→टांक→(सोमलता रससे)
10.→मधुक→(महुआ के पुष्प से)
11.→नारीकेलक(नारियल के पैड से)
12.→अन्नविकारोत्थ(कई प्रकार के खाद्यान्न से)

इनमें से ताड़ व खजुर मद्य पर्युसित है ओर बाकी अभिस्रवित प्रस्तुतिकरण विधि से बनाया जाता है....
इसके अलावा क्वाथ से भी एक तरह की मदिरा बनता है जिसे “अरिष्ट” कहाजाता है ।

एक ओर आम मत के हिसाब से...
1.→धान व चावल से बने शराब को सुरा,
2.→जौ से बने शराब को कोहलं
3.→गेहूँ से बने शराब को मधुलिका
4.→मिठे रस से बने शराब को शिधु
5.→गुड़ के शराब को गौडी
6.→द्राक्षा या अंगूर शराब को माधूक कहाजाता है

बहरहाल
सुरा तथा मदिरा दोनों ही मद्य अंतर्गत आते है
दोनों को ही ब्राह्मणों द्वारा सेवन निषिद्ध बताया गया है ।

व्याकरणगत
निरुक्ति नियम देखने पर भी हमें मद्य के
सकारात्मक व नकारात्मक पक्ष दिखाई पडते है....
मद् धातु+णिच+कर्त्तु. य=मद्य
वहीं
मदिरा=मदिर+आ
  ओर मदिर= मद् धातु+कर्त्तु. इर

दोनों ही शब्द में
मूल धातु शब्द मद् धातु ही है.....

ओर इस मद् धातु के कई अर्थ बताये जाते है
जैसे कि...
1.हृष्ठ होना....(स्वास्थ्यवान होना)
2.मत्त होना(मदमत्त, उन्मत्त होना)
3.ज्ञान शून्य होना
4.द्वेष करना....

मद्य चाहें वो सुरा हो या मदिरा....
उसे देवता पिते हो या राक्षस
यदि वह उसे अल्प मात्रा में पान करते है
एक दवा के तरह तो वो हृष्टकारक है
यदि मात्राधिक हुआ तब
व्यक्ति नशाग्रस्त हो मदमत्त,ज्ञानशून्य हो
वहकी वहकी बातें करने लगता है
ओर उनके बारे में बातें ज्यादा ही करता है जिससे वो जलता हो नफरत करता हो ....
ओर यहां हम मद्य को द्वेषबृद्धिकारक तत्व के रुप में देख रहे है....

मद्य के नकारात्मक पक्ष को देखते हुए ही लोगों ने इसका भावनात्मक व्यख्या भी किया है.....
कुछ लोगों के हिसाब से
मद्य=म=>मरण
द=दरिद्र
य=यमगृह गमन....

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

●इमली ओर नीम कि कथा●


पूर्वभारतीय द्वीपों में एक राजा एकबार भारत घुमने आया था...
उसने यहां ईमली चखा ओर
उससे वो इतना प्रभावित हुआ कि
जाते वक्त भारत से जाहजों में भरभर कर  इमली के बीज ले गया......

उसने उसके देश में
ईमली के पौधे लगाने कि आदेश जारी करदिया...

ईमली के पौधे जब बडे हो गये उसने आदेश जारी करवाया कि मेरे देशके सभी जनता
ईमलीके पत्तों का साग खाएंगे....
ईमली के पेडों के नीचे शयन तथा उपवेष्टन करेंगे..
ईमली के शाखा से मंजन किया करेगें....
ईमली के फल व बीज से तरकारी बनाएगें....

राज आदेशका प्रजा ने आदर सहित पालन किया

परन्तु देखा गया देशमें
लोग बिमार होनेलगे....

वह राजा जो ईमली के माया से नाचरहा था
अब चिंतित रहने लगा....

एक दिन भारत से एक व्यापारी से राजा कि भेंट हुई...

राजा ने अपने राज्य का बुरा हाल उस व्यापारी को कह सुनाया....

भारतीय व्यापारी ने कहा
वो कल अपने देश कलिंग चला जाएगा ओर वहां से लौटते समय
इस समस्या का समाधान लेकर लौटेगा.....

कुछ महिनों बाद
उस
राजाका दरवार लगा था....
तभी वो साधव व्यापारी
राजदरवार में
कुछ पौधे व  अनजाने बीज लेकर हाजिर हुआ....

राजा ने पुछा
यह सब क्या है....?

व्यापारी ने कहा......
यह नीम है.....
इसके पत्ते कडक परंतु औषधीय है...
इसके फल पकने पर मिठे व औषधीय है
इसके काष्ठ,छाले,जड़ भी औषधीय है...
इसके पुष्प को भी आप चाहे तो तरकारी तथा साग बनाकर खा सकते है....
यह वृक्ष छाया  प्रदानकारी भी  है ....

हे राजन ! मेरे देशमें
इस वृक्ष के काष्ठ से निर्मित भगवान पूजें जाते है...

हे राजन !!! यह सभी वृक्ष में श्रेष्ठ मानाजाता है...
आपके देशमें
इस वृक्ष को लगाइये
सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा....

राजा खुस हुआ
उसने उस वृक्ष को समस्त
पूर्वभारतीय द्वीपों मे लगाने का आदेश जारी कियाओर व्यापारी को ससम्मान धनधान्य देकर बिदा किया.....।